स्वच्छता श्रमदान कर छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता श्रमदान कर छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय सेठ लक्ष्मीनारायण बागला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने की। कार्यक्रम प्रभारी सरिता मीणा के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं शशिकला ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन विषय पर विशेष उद्बोधन देते हुए छात्राओं को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने उत्साह के साथ श्रमदान में भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2436140


