[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के अब्दुल समद खान मोयल का अंडर-14 राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के अब्दुल समद खान मोयल का अंडर-14 राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर के लिए चयन

चूरू के अब्दुल समद खान मोयल का अंडर-14 राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर के लिए चयन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के आथूना मोहल्ला निवासी होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी अब्दुल समद खान मोयल का अंडर-14 बालक वर्ग के राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर के लिए चयन हुआ है। अब्दुल समद खान, मोहम्मद राशिद खान मोयल के पुत्र हैं।

अब्दुल समद ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन होने से परिवार, विद्यालय, प्रशिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

परिवारजनों और प्रशिक्षकों ने अब्दुल समद को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। खेल प्रेमियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अब्दुल समद राष्ट्रीय स्तर पर चूरू और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles