[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, बिल्डिंग भी ढही:करोड़ों का माल, मशीनरी जलकर राख; आग बुझाने 7 शहरों से दमकलें बुलाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, बिल्डिंग भी ढही:करोड़ों का माल, मशीनरी जलकर राख; आग बुझाने 7 शहरों से दमकलें बुलाई

तारानगर की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, बिल्डिंग भी ढही:करोड़ों का माल, मशीनरी जलकर राख; आग बुझाने 7 शहरों से दमकलें बुलाई

तारानगर : चूरू के तारानगर में बुधवार को तारानगर-सरदारशहर सड़क मार्ग स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपए का तैयार और कच्चा माल, मशीनरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज गर्मी के कारण पूरी बिल्डिंग भी ढह गई। बुधवार सुबह फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं तेजी से फैल गया और आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

7 शहरों से पहुंची दमकलें

आग की भयावहता को देखते हुए एक साथ कई जगहों से दमकलें बुलाई गईं। तारानगर, सरदारशहर, रतनगढ़, राजगढ़, चूरू, नोहर और भादरा सहित 7 शहरों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।कई घंटों की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक फैक्ट्री का तैयार और कच्चा माल तथा मशीनरी बुरी तरह जल चुकी थी।

घटना की सूचना पर एसडीएम प्रियंका कड़ेला, डीएसपी रोहित सांखला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना पर एसडीएम प्रियंका कड़ेला, डीएसपी रोहित सांखला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

आग की सूचना मिलने के बाद एसडीएम प्रियंका कड़ेला, डीएसपी रोहित सांखला, पालिका के कार्यकारी अधिकारी अजय प्रताप सिंह और तारानगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष हरि इंदोरिया और भाजपा नेता राकेश जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली।

आग की वजह अभी साफ नहीं

फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, फैक्ट्री में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।

Related Articles