जीणमाता में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र मेला:एसडीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
जीणमाता में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र मेला:एसडीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
जीणमाता : प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीणमाता में शारदीय नवरात्र मेला 11 अक्टूबर से घट स्थापना के साथ शुरू होगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जीण वाटिका में एसडीएम अमृता खंडेलवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मेला व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने मंदिर परिसर से लेकर मेला स्थल तक साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
पशु बलि, शराब और पॉलिथीन पर रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पशु बलि, शराब और पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा धारदार हथियार, तलवार और अन्य खतरनाक सामग्री बेचने वाली दुकानों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
बैठक में लोक निर्माण, रसद, बिजली, जलदाय, स्वास्थ्य और वन विभाग सहित संबंधित विभागों को अपने स्तर की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के लिए भी कहा गया।
बैठक के बाद एसडीएम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार और व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, पलसाना पंचायत समिति बीडीओ सुनीता कुमावत, थानाधिकारी राकेश कुमार, नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया, प्रशासक सुभाष शेषमा, ग्राम सेवक पारस कुमावत, गिरदावर सज्जन सिंह सहित मंदिर कमेटी के शंकर पाराशर, नंदकिशोर पाराशर, अनिल पाराशर और शंकर सिंह चौहान मौजूद रहे। संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2435407

