[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीजा के घर से साली लापता:युवक पर जताया शक; नाबालिग लड़की स्कूल जाने का कहकर निकली, वापस नहीं लौटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जीजा के घर से साली लापता:युवक पर जताया शक; नाबालिग लड़की स्कूल जाने का कहकर निकली, वापस नहीं लौटी

जीजा के घर से साली लापता:युवक पर जताया शक; नाबालिग लड़की स्कूल जाने का कहकर निकली, वापस नहीं लौटी

सीकर : सीकर में युवती अपने जीजा के घर से लापता हो गई। वहीं एक 16 साल की लड़की के गायब होने का सामने आया है। नाबालिग घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है।

28 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके जीजा ने पुलिस में शिकायत दी है। जीजा ने पुलिस को बताया कि उनकी साली उसके घर पर आई हुई थी। वह शाम को बिना बताए कहीं पर चली गई। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जीजा ने सीकर के ही रहने वाले एक युवक पर शक जताया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 6 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी काफी देर तक वह घर पर नहीं लौटी। स्कूल और आस-पास काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

Related Articles