[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में पहली बार नवरात्रि पर सजेगी भक्तमाल कथा, गूंजेंगे संकीर्तन के स्वर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में पहली बार नवरात्रि पर सजेगी भक्तमाल कथा, गूंजेंगे संकीर्तन के स्वर

उदयपुरवाटी में पहली बार नवरात्रि पर सजेगी भक्तमाल कथा, गूंजेंगे संकीर्तन के स्वर

उदयपुरवाटी : शहर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पूजा विराट महोत्सव के तहत पहली बार ‘भक्तमाल कथा एवं प्रवचन’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ॐ शिव कांवड़िया मंडली के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

ताराचंद मित्तल ने जानकारी दी कि बस स्टैंड स्थित अग्रसेन विश्राम गृह में आयोजित होने वाली इस दस दिवसीय कथा में प्रख्यात कथा व्यास पूज्य गणेशदास महाराज अपने ओजस्वी वचनों व संगीतमय शैली से भक्तों को निहाल करेंगे।

मुख्य कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक अग्रसेन विश्राम गृह, बस स्टैंड पर प्रातःकालीन आरती एवं सुबह 9:00 बजे संगीतमय कथा एवं प्रवचन तथा सायं 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक, संध्या आरती रात्रि 9:00 बजे, डांडिया गरबा उत्सव प्रतिदिन रात्रि 9:30 से 10:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर महाप्रसादी और पावन कथा का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles