[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के 40 सरकारी स्कूलों में लगेंगे 43 इंटरेक्टिव बोर्ड:भामाशाह की पहल से बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के 40 सरकारी स्कूलों में लगेंगे 43 इंटरेक्टिव बोर्ड:भामाशाह की पहल से बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

सरदारशहर के 40 सरकारी स्कूलों में लगेंगे 43 इंटरेक्टिव बोर्ड:भामाशाह की पहल से बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

सरदारशहर : सरदारशहर के रतनगढ़ के श्री गांधी बाल निकेतन में चयनित स्कूलों के संस्था प्रधानों और शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। 40 सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए 43 इंटरेक्टिव बोर्ड लगाए जाएंगे। यह पहल भामाशाह प्रदीप सराफ के सहयोग होगी।

एडीपीसी सरिता आत्रेय ने इसे रतनगढ़ के भामाशाहों की अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इन बोर्डों से सरकारी स्कूलों में नामांकन और पढ़ाई बेहतर हुई है। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार पारीक ने बताया कि राजीव उपाध्याय के प्रयासों से चूरू जिला शिक्षा में देश में आगे बढ़ रहा है। चूरू देश का पहला जिला है जहां सभी सरकारी कॉलेजों में इंटरेक्टिव बोर्ड से पढ़ाई हो रही है।

सरदारशहर सीबीईओ सुभाष सोनगरा ने प्रदीप सराफ और राजीव उपाध्याय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बोर्डों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग होगा। परियोजना समन्वयक कुलदीप कुमार व्यास ने बताया कि बोर्ड पांच साल की वारंटी के साथ आएंगे।

Related Articles