छात्र की मौत मामले में टीचर पर प्रताड़ना का आरोप:अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी ने कहा- परिवार को न्याय मिले
छात्र की मौत मामले में टीचर पर प्रताड़ना का आरोप:अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी ने कहा- परिवार को न्याय मिले
साडासर : भानीपुरा तहसील क्षेत्र के गांव दलूसर निवासी और तारानगर के निजी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र तरुण मेघवाल की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के तहसील अध्यक्ष भागीरथ पाटवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम भानीपुरा तहसीलदार ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपा।
छात्र तरुण मेघवाल की मौत के मामले में टीचर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि स्कूल के गणित विषय के टीचर ने छात्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इससे परेशान होकर छात्र ने 26 सितंबर को हॉस्टल में आत्महत्या कर ली।
ज्ञापन देने वालों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की भी मांग की।
ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता मुकेश शेखीसरिया, राजकुमार बारूपाल, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, पन्ना राम, रामू राम, भुवनेश्वर, सुरेन्द्र, जयपाल बायला, किशन लाल, श्रवण कुमार चिरानिया, रामेश्वर लाल कडेला, भागीरथ जी पाटवाल, धर्मपाल चंदेल, नानूराम, गौरीशंकर कडेला, प्रभुदयाल कड़ेला, कालूराम दलूसर, नेतराम, शंकरलाल एवं कालूराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430671


