[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत राज चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत राज चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा- निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद, मतदाताओं से मतदान की अपील

झुंझुनूं : पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सोमवार को कलेक्टर सभागार में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने जिले में चुनाव की तैयारियों, मतदान प्रक्रिया और प्रशासन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में पंचायत समिति वार आयोजित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर 29 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। सभी प्रकोष्ठों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान ईवीएम से, जबकि पंच और सरपंच का मतदान मतपेटी के माध्यम से कराया जाएगा। चुनाव के बाद ईवीएम पहले रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर और इसके बाद जिला मुख्यालय पर जमा करवाई जाएंगी। मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी।

आदर्श आचार संहिता की प्रभावी मॉनिटरिंग

कलेक्टर ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसकी प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयोजित कर उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हों तथा किसी भी मतदाता को परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

मतदान दलों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मतदान दलों को पांच दिवस के लिए मतदान स्थल पर रखा जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जा रही हैं। अंत में जिला कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाएं और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। प्रेस वार्ता के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (कार्यवाहक) परशुराम धानका सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles