[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तहसीलदार के देरी से पहुंचने पर भड़के किसान, तहसील कार्यालय में दिया धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

तहसीलदार के देरी से पहुंचने पर भड़के किसान, तहसील कार्यालय में दिया धरना

बाजरे की एमएसपी पर खरीद सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : भारतीय किसान संघ तहसील इकाई बिसाऊ के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में किसान विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील अध्यक्ष सुरेश थाकन की अध्यक्षता में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार पवन मीना को ज्ञापन सौंपने की मांग की।

किसानों के तहसील कार्यालय पहुंचने के दौरान तहसीलदार पवन मीना के बाहर चले जाने से किसान नाराज हो गए। करीब ढाई घंटे बाद तहसीलदार के कार्यालय पहुंचने पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि जब तक तहसीलदार स्वयं मौके पर आकर ज्ञापन नहीं लेते, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद किसान तहसील कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।

बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग

किसानों ने बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने, दूध के प्रति लीटर मूल्य और बोनस में बढ़ोतरी करने तथा डीएपी और यूरिया समय पर उपलब्ध कराने की मांग की। खाद की कालाबाजारी करने वाली दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने, 765 केवी बिजली लाइनों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और सहकारी समितियों में डीएपी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।

किसानों ने बारिश की कमी से खराब हुई फसलों को देखते हुए प्रभावित गांवों को अभावग्रस्त घोषित करने की मांग भी की। उन्होंने सरकार से चुनावी घोषणा पत्र में किए गए बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद के वादे को पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी पंचायत चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष सुरेश थाकन, तहसील मंत्री महावीर चाहर, संभाग उपाध्यक्ष बलबीर सिंह चुड़ैला, जिला उपाध्यक्ष पवन भालोठिया, जिला प्रचार प्रमुख सतपाल चाहर, तहसील महिला प्रमुख सुदेश देवी, पूर्व सरपंच कोलिंडा ताराचंद झाग, सतवीर झांग, ताराचंद चाहर बास उतर, वीरेंद्र सिंह सिहाग लुट्टू, सुमेर पाटोदा, चन्द्रपाल सिंह, महेन्द्र चन्दवा, जीतू सिक्का सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles