संजय खान घांघू बने आम आदमी पार्टी के चूरू जिलाध्यक्ष
नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आम आदमी पार्टी ने संजय खान घांघू को चूरू जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समर्थकों ने कहा कि संजय खान घांघू के नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के साथ आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
संजय खान घांघू को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। नियुक्ति के बाद उन्हें सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430671


