बकरी-भेड़ चोरी का आरोपी गिरफ्तार:1 हजार रुपए का था इनामी, पाटन पुलिस ने मुंबई से पकड़ा
बकरी-भेड़ चोरी का आरोपी गिरफ्तार:1 हजार रुपए का था इनामी, पाटन पुलिस ने मुंबई से पकड़ा
पाटन : पाटन पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा बकरी और भेड़ चोरी के एक आरोपी तेजपाल को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित था।
पाटन थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि सरदारशहर निवासी राजेंद्र ने पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जनवरी 2026 को वे अपनी पत्नी चावली और परिवार के साथ कोटपूतली से सरदारशहर जा रहे थे। रात में वे पाटन के पास रुके थे। उनके साथ एक ऊंट गाड़ी, एक बकरी और एक भेड़ भी थी।
रात में सभी सो गए। 18 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे राजेंद्र जागे तो बकरी और भेड़ गायब मिलीं। सीसीटीवी फुटेज में चोर एम्बुलेंस में बकरी और भेड़ ले जाते दिखे थे।
पुलिस ने इस मामले में पहले आदेश बावरिया को गिरफ्तार किया था। अब पाटन पुलिस टीम ने तेजपाल को मुंबई, कोल्हापुर और पुणे में तलाश कर पकड़ा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2430748


