[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंडिया गठबंधन ने CEC को हटाने की मांग की:नीमकाथाना में कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, बोले-फॉर्म 6 में किया बदलाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

इंडिया गठबंधन ने CEC को हटाने की मांग की:नीमकाथाना में कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, बोले-फॉर्म 6 में किया बदलाव

इंडिया गठबंधन ने CEC को हटाने की मांग की:नीमकाथाना में कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, बोले-फॉर्म 6 में किया बदलाव

नीमकाथाना : नीमकाथाना में इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, सीपीआईएम जिला सचिव ओमप्रकाश यादव, श्रीमाधोपुर तहसील सचिव कैलाश सामोता और नीमकाथाना तहसील सचिव गोपाल लाल सैनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे।

घसिया ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पिछले 10 महीनों में अन्य दो आयुक्तों को नजरअंदाज कर अहम फैसले लिए। उन्होंने फॉर्म-6 में बदलाव और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया को आईटी सेक्टर से जोड़ने पर भी सवाल उठाए। गठबंधन ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा नहीं देते और उनकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लोकतंत्र और मताधिकार के लिए सड़कों से संसद तक विरोध होगा। आंदोलन को जिला और ब्लॉक स्तर तक ले जाने पर भी चर्चा हुई।

Related Articles