यूथ कांग्रेस मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष बने अरशद खान महनसर
296 मतों से अरबाज पाटोदिया को हराया, समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : यूथ कांग्रेस मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव में अरशद खान महनसर ने 296 मतों से जीत दर्ज की। अरशद खान को 996 मत मिले, जबकि अरबाज पाटोदिया को 700 मत प्राप्त हुए।
जीत के बाद महनसर बाइपास पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर और ढोल-डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला। समर्थकों ने अरशद खान का स्वागत कर उन्हें जीत की बधाई दी। अरशद खान महनसर और खान मोहम्मद खान ने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी समर्थकों का आभार जताया।
सोमवार को अरशद खान अपने समर्थकों के साथ मंडावा पहुंचे और विधायक रीटा चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक को गुलदस्ता भेंट किया। रीटा चौधरी ने अरशद खान को यूथ कांग्रेस मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अरशद खान महनसर ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430671


