[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापार मंडल में 18 नवीन दुकानदार शामिल, आईकार्ड देकर दी पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

व्यापार मंडल में 18 नवीन दुकानदार शामिल, आईकार्ड देकर दी पहचान

व्यापार मंडल में 18 नवीन दुकानदार शामिल, आईकार्ड देकर दी पहचान

रानोली : कस्बे के व्यापार मंडल की ओर से दीपावली पर्व पर स्नेह मिलन समारोह एवं नवीन दुकानदारों को आईकार्ड व पहचान पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक निवाई-पीपलू रामसहाय वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। वरिष्ठ अतिथि पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी एवं समाजसेवी व भाजपा नेता प्रहलाद नारायण बैरवा ने 18 नवीन दुकानदारों को आईकार्ड व पहचान पत्र प्रदान कर व्यापार मंडल में शामिल किया। इसके साथ ही मंडल में पंजीकृत दुकानदारों की संख्या बढ़कर 103 हो गई।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र बाज्या ने बताया कि उपतहसील रानोली में व्यापार मंडल के गठन के छह वर्ष के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्य किए गए हैं। स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन लगाए गए, जिससे बाजार में गंदगी फैलने पर रोक लगी। दीपावली पर पांच दिन तक बाजार में भव्य सजावट की जाती है। व्यापारियों की समस्याओं का आपसी सहमति से समाधान करने के साथ ही कस्बे में होने वाले धार्मिक आयोजनों में चाय-नाश्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं में भी व्यापार मंडल सहयोग करता है।

विधायक रामसहाय वर्मा ने व्यापार मंडल के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं कस्बे के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की इंचार्ज शोभा दीदी ने कहा कि वर्तमान में कलियुग का अंतिम चरण चल रहा है। सभी को शांतिपूर्ण भावना के साथ रहते हुए भगवान का नाम जप करना चाहिए।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गिर्राज तंवर, सचिव राधेश्याम यादव, पूर्व अध्यक्ष अमरचंद जैन, शंकर सिंह बिसालू, आशीष जैन, महेश स्वर्णकार, देवालाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles