[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धर्मेंद्र सिंह गुर्जर बने युवा कांग्रेस झुंझुनूं के जिला महासचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धर्मेंद्र सिंह गुर्जर बने युवा कांग्रेस झुंझुनूं के जिला महासचिव

बोले-युवाओं, मजदूरों और आमजन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. आजाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : कांग्रेस पार्टी के संगठन युवा कांग्रेस के लिए हाल ही में करवाएं गए वोटिंग का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। युवा कांग्रेस चुनाव 2026 में खेतड़ी उपखंड के मानोता खुर्द निवासी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर को जिला महासचिव, युवा कांग्रेस झुंझुनूं के पद पर निर्वाचित किया गया है।

धर्मेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं का आभार जताया

जिला महासचिव धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर ने अपनी जीत पर झुंझुनूं जिले के सभी विधायक, सांसद विजेंद्र ओला, जिला अध्यक्ष रीटा चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा व युवा साथियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सहयोगियों आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि झुंझुनूं के युवाओं के विश्वास, एकजुटता और संघर्ष की जीत है।

धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर वर्तमान में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) यूथ झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं तथा इंटक यूनियन, खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के सलाहकार सदस्य भी हैं। मजदूरों, युवाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने की बात कहीं

युवा कांग्रेस में जिला महासचिव के रूप में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी और विश्वास दिया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना, रोजगार एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखना तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं, मजदूरों और आमजन को साथ लेकर विकास एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। उनकी राजनीति का उद्देश्य पद नहीं, बल्कि जनसेवा, युवाओं की आवाज और क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान करवाना है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77