गुढ़ागौड़जी-भोड़की रोड पर कंबल में लपटा व्यक्ति का शव मिला:गोशाला सचिव के रूप में हुई पहचान; हादसा और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस
गुढ़ागौड़जी-भोड़की रोड पर कंबल में लपटा व्यक्ति का शव मिला:गोशाला सचिव के रूप में हुई पहचान; हादसा और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी से भोड़की जाने वाले रोड पर पाबूजी मंदिर और पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह कंबल में लिपटा व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुढ़ागौड़जी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।
गोशाला में सचिव के पद पर कार्यरत थे
मृतक की पहचान बड़ा पाना निवासी कैलाश डूडी के रूप में हुई है। वह भोड़की स्थित गोशाला में सचिव के पद पर कार्यरत थे और रोजाना सुबह गांव की गोशाला जाते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे गुढ़ागौड़जी की तरफ से तीन गाड़ियां तेज गति से निकली थीं। इनमें एक फॉर्च्यूनर, दूसरी थार और तीसरी गाड़ी अन्य बताई जा रही है।
स्थानीय लोग बोले- सुबह तेज आवाज सुनाई दी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान तेज आवाज सुनाई दी और गाड़ी कुछ देर के लिए रुकी भी थी। उस समय घर के आंगन में झाड़ू लगा रही महिला ने बाहर देखा, लेकिन गाड़ियां वहां से निकल चुकी थीं और उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। कुछ देर बाद रोड से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे कंबल में लिपटे व्यक्ति पर पड़ी।
उसके जूते सड़क पर अलग-अलग जगह पड़े हुए थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंबल हटाया तो व्यक्ति के मुंह और नाक से खून निकल रहा था तथा उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस का कहना है कि मामले की हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563075


