खेतड़ी में 12 दिसंबर को मनाएंगे विरासत दिवस,प्रभात फेरी निकलेगी:पन्नासर तालाब पर होंगे कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
खेतड़ी में 12 दिसंबर को मनाएंगे विरासत दिवस,प्रभात फेरी निकलेगी:पन्नासर तालाब पर होंगे कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन परिसर में विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की। तय किया गया कि 12 दिसंबर, शनिवार को पन्नासर तालाब पर 16वां विरासत दिवस मनाया जाएगा। आयोजन राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, नगर पालिका खेतड़ी और खेतड़ी विरासत दिवस आयोजन समिति की ओर से रामकृष्ण मिशन के साथ मिलकर होगा। दिनभर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
अलग-अलग स्कूलों के छात्र निकालेंगे प्रभात-फेरी
सुबह 9 बजे रामकृष्ण मिशन आश्रम से अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकलेगी। दोपहर 1 बजे मिशन परिसर में कवि सम्मेलन होगा। शाम 4:30 बजे रामकृष्ण मिशन परिसर से पन्नासर तालाब तक शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5:30 बजे तालाब के अभिनंदन स्थल पर स्वागत कार्यक्रम और विवेक दीपावली होगी। शाम 6:30 बजे कोलकाता की नाट्य संस्था ‘राम की लड़ाई’ नाटक का मंचन करेगी। यह कार्यक्रम नाट्य संध्या के तहत होगा।
खेतड़ी पहुंचने पर राजा अजीत सिंह ने किया था स्वागत
स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में भारत की पताका पूरे विश्व में फहराई थी। इसके बाद 12 दिसंबर को खेतड़ी पहुंचने पर राजा अजीत सिंह ने उनका स्वागत किया था। स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की ऐतिहासिक स्मृतियों को बनाए रखने के लिए हर साल 12 दिसंबर को विरासत दिवस मनाया जाता है।
बैठक में स्वामी प्रशांतानंद महाराज, पार्षद लीलाधर सैनी, कालीचरण गुप्ता, डॉ. राघवेंद्र पाल, प्रदीप सुरोलिया, डॉ. सोमदत्त भगत, निर्भयराम शास्त्री, गोपाल सैनी, संजय सुरोलिया, हरमेंद्र चानानिया, कृष्ण कुमार और हरमेंद्र सहित अन्य लोगों ने सुझाव दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563076


