बुहाना के रहने वाले दो युवकों को हरियाणा पुलिस पकड़ा:5.02 लाख रुपए बरामद; चोरी के मामले में थी तलाश
बुहाना के रहने वाले दो युवकों को हरियाणा पुलिस पकड़ा:5.02 लाख रुपए बरामद; चोरी के मामले में थी तलाश
बुहाना : हरियाणा पुलिस ने नारनौल के अटेली थाना क्षेत्र के गांव अटाली में मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में सीआईए नारनौल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 5 लाख 2 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
दोनों के पास से मिली नकदी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्विनी निवासी गोपालपुरा थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं और बबलू उर्फ नवीन निवासी नरात, थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने अश्विनी से 2 लाख 70 हजार और बबलू से 2 लाख 32 हजार रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अटाली निवासी ओमप्रकाश ने 19 सितंबर को थाना अटेली में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह 7 सितंबर को पत्नी के साथ गुरुग्राम बेटे के पास गया था। 18 सितंबर की शाम उसके भतीजे ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखी तो 15 सितंबर की रात करीब 3 बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसते दिखाई दिए।
घर से जवरात गायब थे
चोर घर से सोने का मंगलसूत्र, चार जोड़ी कान के बाले/झुमकी, एक बोरला, पांच अंगूठियां और चांदी की तीन जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले गांव भांखरी में हुई चोरी के मामले में थाना सदर नारनौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे और नसीबपुर जेल में बंद थे।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राजस्थान के सिंघाना और बुहाना थानों में भी चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं। अश्विनी के खिलाफ 4 और बबलू उर्फ नवीन के खिलाफ 3 मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563076


