[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूथ कांग्रेस चुनाव: आकाश कुमावत प्रदेश महासचिव बने:मोहम्मद फारूक खान लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए, समर्थकों ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

यूथ कांग्रेस चुनाव: आकाश कुमावत प्रदेश महासचिव बने:मोहम्मद फारूक खान लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए, समर्थकों ने दी बधाई

यूथ कांग्रेस चुनाव: आकाश कुमावत प्रदेश महासचिव बने:मोहम्मद फारूक खान लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए, समर्थकों ने दी बधाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के बगड़ी गांव के आकाश कुमावत यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने हैं। आकाश को यूथ कांग्रेस के चुनाव में 35,405 वोट मिले हैं। रविवार को यूथ कांग्रेस के चुनावों को परिणाण घोषित किया गया। इन चुनावों में कस्बे के मोहम्मद फारूक खान को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है। मोहम्मद फारूक को 1392 वोट मिले हैं। उन्होंने 372 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। प्रदेश महासचिव बने आकाश कुमावत लंबे समय से संगठन से जुडे़ हुए हैं। इससे पहले वे एनएसयूआई में जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव रह चुके हैं। रविवार को जारी हुए परिणामों में आकाश प्रदेश महासचिव बने हैं।

अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी जीते

इन परिणामों में अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले हैं। अनिल चोपड़ा 5.45 लाख वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। राजकुमार परसवाल 1.95 लाख वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वोटों के लिहाज से अभिषेक चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। अब यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी टॉप पैनल का इंटरव्यू लेंगे। इसके बाद आधिकारिक रूप से अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

एक अध्यक्ष और दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनेंगे

अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 19 उम्मीदवार थे। टॉप-3 में रहे तीनों प्रत्याशियों में से इंटरव्यू के बाद 1 अध्यक्ष और बाकी दोनों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा जो प्रत्याशी जितने वोट लेकर आया है, उसे उसी हिसाब से कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में एससी-एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी, महिला आरक्षित कोटे के तहत भी पद दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77