[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भिंटेरा स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित:सूबेदार की स्मृति में पत्नी और बेटों ने बनवाया मंदिर, कलश यात्रा के बाद हुई प्राण प्रतिष्ठा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भिंटेरा स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित:सूबेदार की स्मृति में पत्नी और बेटों ने बनवाया मंदिर, कलश यात्रा के बाद हुई प्राण प्रतिष्ठा

भिंटेरा स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित:सूबेदार की स्मृति में पत्नी और बेटों ने बनवाया मंदिर, कलश यात्रा के बाद हुई प्राण प्रतिष्ठा

खेतड़ी : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सूबेदार मंगेजाराम सिराधना की स्मृति में पत्नी कमला देवी और बेटों सूबेदार रोहन सिंह और राजेश कुमार की ओर से नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई।

महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत पंडित राकेश कुमार शर्मा और नीमला जोहड़ धाम के महंत शेरानाथ के सानिध्य में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ शामिल हुए। इसके बाद मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में विधिवत पूजा के बाद महा आरती का आयोजन हुआ।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। सूबेदार मंगेजाराम सिराधना की स्मृति में परिवार की ओर से करवाया गया मंदिर निर्माण और धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा।

इस मौके पर भिंटेरा सरपंच जोगेंद्र सिंह, गुणीनीचा सरपंच शेर सिंह छावड़ी, बनवारी लाल सिराधना, रोहतास गुर्जर, बहादुर सिराधना, माला राम सिराधना, विश्राम यादव, राम सिंह, राकेश कुमार, प्रहलाद सिंह, महावीर यादव, सवाई सिंह, सहीराम, दाताराम, महावीर प्रसाद, नोरंग लाल सैनी, होशियार सिंह, इंद्रपाल यादव, सांवरमल सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77