[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंकित फोगाट बने झुंझुनूं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, 14,052 वोट मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंकित फोगाट बने झुंझुनूं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, 14,052 वोट मिले

अंकित फोगाट बने झुंझुनूं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, 14,052 वोट मिले

झुंझुनूं : युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही झुंझुनूं युवा कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिल गया। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बांझडोली निवासी 31 वर्षीय अंकित फोगाट 14,052 वोट हासिल कर जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार को 2,086 वोटों से पीछे छोड़ा। दिनेश कुमार को 11,966 वोट मिले और उन्हें उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में थे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया 8,283 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कर्मयोगी कुलहरि को 7,046 वोट मिले। सुनील झाझड़िया और कर्मयोगी कुलहरि भी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इंद्रजीत बराला ने 672 वोट लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे से उपाध्यक्ष पद हासिल किया। सुमित बेनीवाल को 1,408 और सुनील कुमार सैनी बागोरा को 341 वोट मिले। दोनों को जिला सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

अंकित फोगाट इससे पहले सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके हैं। इसी वर्ष की शुरुआत में उन्हें युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव भी बनाया गया था। संगठन में सक्रियता के साथ उन्हें पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड का करीबी भी माना जाता है।

परिणाम घोषित होने के बाद फोगाट के समर्थकों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। फोगाट ने युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को संगठन के मंच तक पहुंचाने की बात कही।

Related Articles