[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों ने उठाया उपचार का लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों ने उठाया उपचार का लाभ

चूरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों ने उठाया उपचार का लाभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्वर्गीय अनु शर्मा धर्मपत्नी महेश कुमार शर्मा की स्मृति में शिवोहम हेल्थकेयर, चूरू में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 लोगों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया।

शिविर में कमर दर्द, घुटने का दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, एलर्जी, नजला, गठिया और माइग्रेन सहित विभिन्न दर्द संबंधी रोगों का हिजामा-कपिंग एवं फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया गया। शिविर में डॉ. निलेश वशिष्ठ, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. मुबारिक अली मुगल एवं डॉ. प्रियंका तंवर ने सेवाएं दीं। पवन शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ एवं महबूब खान नशवाण ने सहयोग किया।

उद्घाटन अवसर पर नगर परिषद सभापति विनय (शेरू) गोयनका ने आयोजकों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने स्मृति स्वरूप इस तरह के जनहितकारी शिविरों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। आयोजकों ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती अनु शर्मा की स्मृति में सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा। शिविर की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

Related Articles