[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 59,433 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 59,433 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

जिले के 603 परीक्षा केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026-27 का प्रथम बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन जिलेभर में आयोजित किया गया। परीक्षा में बड़ी संख्या में नवसाक्षरों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार महर्षि ने बताया कि जिले के 603 विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। उल्लास पोर्टल पर शॉर्टलिस्ट कर जिले के कुल 60 हजार नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल होने के लिए चिन्हित किया गया था।

परीक्षा के प्रभावी संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गहलोत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहरासर चाचेरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवणदेसर, महात्मा गांधी अंजुमन राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम सरदारशहर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान सरदारशहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 59,433 नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में महिलाओं के साथ पुरुष नवसाक्षरों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles