साइकिल रेस में अनुज जांगिड़ और सुम्मैया अंसारी ने मारी बाजी
क्लासिक फिटनेस जिम की ओर से प्रतियोगिता आयोजित, बालक वर्ग में 32 और बालिका वर्ग में 35 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लासिक फिटनेस जिम की ओर से सवाई सागर बगीची के पास साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम चार बजे आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनुज जांगिड़ और बालिका वर्ग में सुम्मैया अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्लासिक फिटनेस जिम के इरफान अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 32 और बालिका वर्ग की 35 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के अनुज जांगिड़ प्रथम, राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के अहमद खान द्वितीय तथा लोक शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुलदीप प्रजापत तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में एजुकेशन एरा एकेडमी सेकेंडरी स्कूल की सुम्मैया अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय खेमका उच्च प्राथमिक विद्यालय की हफ्सा द्वितीय रहीं। वहीं एजुकेशन एरा एकेडमी सेकेंडरी स्कूल की आयशा अंसारी और राजकीय खेमका उच्च प्राथमिक विद्यालय की सना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेताओं को अतिथियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल कस्वां ने की, जबकि मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली रहे। इस अवसर पर मोहम्मद माजिद, विश्वनाथ जांगिड़, श्रवण प्रजापत, समून भाटी, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, लियाकत अली अंसारी, मास्टर मुबारिक खान, फुटबॉल क्लब अध्यक्ष शकील दुर्रानी, सद्दाम अंसारी, रफीक छींपा, इमरान खान, आमिर अंसारी, कन्हैया जांगिड़, इमरान अंसारी, सिकंदर छींपा, शाहरुख खान, इस्माइल खान, सना अंसारी, फलक अंसारी, सलमान छींपा, सारा अंसारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उस्मान अंसारी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2428482


