पानी भरने को लेकर विवाद के बाद 5-युवकों से मारपीट:एक झुंझुनूं रेफर; घायलों में एक नाबालिग भी शामिल, सभी घायल यूपी के रहने वाले है
पानी भरने को लेकर विवाद के बाद 5-युवकों से मारपीट:एक झुंझुनूं रेफर; घायलों में एक नाबालिग भी शामिल, सभी घायल यूपी के रहने वाले है
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ कस्बे के काकोड़ा रोड स्थित वार्ड नंबर 6 में शनिवार देर रात पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में 5 युवक घायल हो गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और सूरजगढ़ में किराए के मकान में रहकर पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) का काम करते हैं। घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर किया गया।
पानी भरते समय बाइक सवार से हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, युवक शनिवार देर रात पानी भर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर वहां से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। युवकों का आरोप है कि बाइक सवार ने उनके साथ गाली-गलौच की और इसके बाद वहां से चला गया। घायल युवकों के अनुसार कुछ देर बाद बाइक सवार व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ वापस आया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने युवकों के साथ मारपीट की, जिसमें पांच युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
समिति की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। समिति की एंबुलेंस से सभी घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
5 घायल, 1 झुंझुनूं रेफर
घायलों की पहचान संजय (34), शिवम (21), अखिलेश (20), इंद्र सिंह (27) और अनुराग (17) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद इंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर किया गया। अन्य घायलों का सूरजगढ़ अस्पताल में उपचार किया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई
घटना की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राजवीर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। हालांकि, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी गई है। ऐसे में घटना को लेकर अभी कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428044


