[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर- जमीन देने के नाम पर 50 लाख ठगे:जमाबंदी में दूसरे के नाम थे खेत, आरोपी अब हाथ-पैर तोड़ने की दे रहे धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर- जमीन देने के नाम पर 50 लाख ठगे:जमाबंदी में दूसरे के नाम थे खेत, आरोपी अब हाथ-पैर तोड़ने की दे रहे धमकी

सीकर- जमीन देने के नाम पर 50 लाख ठगे:जमाबंदी में दूसरे के नाम थे खेत, आरोपी अब हाथ-पैर तोड़ने की दे रहे धमकी

सीकर : सीकर में जमीन देने के नाम पर 50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मंडी के कारोबारी से उसके परिचित युवक और परिवार ने ही यह ठगी की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के सदर पुलिस थाने में कुड़ली निवासी नरेश ओला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी सीकर की कृषि मंडी में दुकान है। यहां पर श्यामपुरा का रहने वाला निखिल सुंडा आता-जाता रहता था। निखिल ने अपनी शादी में सामान भी नरेश की दुकान से ही खरीदा था। ऐसे में दोनों के बीच अच्छा व्यवहार हो गया।

निखिल, निखिल की पत्नी काजल, पिता जगलाल और मां कमला ने गांव में स्थित अपनी जमीन देने के नाम पर 60 लाख रुपए मांगे। इसमें से 50 लाख रुपए ले लिए। जब नरेश ने बकाया 10 लाख रुपए लेकर एग्रीमेंट बनवाने को कहा तो निखिल और उसके परिवार के लोग बहाने करने लगे।

किसी दूसरे को बेच रखी जमीन

इसपर नरेश को शक हो गया। जब नरेश ने अपने स्तर पर जमीन की जमाबंदी निकलवाई तब उसे पता चला कि यह जमीन तो जगलाल के द्वारा राजेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह नाम के किसी आदमी को बेची हुई है।

हाथ-पैर तोड़ने की धमकी

ऐसे में नरेश अपने ससुर के साथ निखिल के घर पर गया तो वहां निखिल, पत्नी काजल, पिता जगलाल,मां कमला देवी ने धमकी देते हुए कहा कि हमें जो रुपए ऐंठने थे वह हमने ले लिए। तुम हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। अब अगर ज्यादा करोगे तो तुम्हारे हाथ-पांव तुड़वा देंगे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles