[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में एक महीने से पाइप लीकेज:सीतारामजी मंदिर के पास सड़क पर कीचड़ से राहगीर परेशान, लोगों ने की जल्द मरम्मत की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में एक महीने से पाइप लीकेज:सीतारामजी मंदिर के पास सड़क पर कीचड़ से राहगीर परेशान, लोगों ने की जल्द मरम्मत की मांग

लक्ष्मणगढ़ में एक महीने से पाइप लीकेज:सीतारामजी मंदिर के पास सड़क पर कीचड़ से राहगीर परेशान, लोगों ने की जल्द मरम्मत की मांग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर के सीतारामजी मंदिर के पास वार्ड नंबर-33 में खाटू की कई इलाके में करीब एक महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या है। सुबह-शाम पानी की सप्लाई के दौरान लीकेज से पानी सड़क पर फैल जाता है।

इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ जमा हो रहा है। राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों के जूते और कपड़े कीचड़ से खराब हो रहे हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।

वार्डवासी विष्णु कुदाल ने बताया – एक महीने से पाइपलाइन में लीकेज है, लेकिन अब तक इसकी स्थायी मरम्मत नहीं हुई है। लगातार पानी बहने से सड़क खराब होने और भविष्य में सड़क धंसने का डर भी बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से लीकेज की जल्द मरम्मत और कीचड़ की सफाई करवाने की मांग की है।

Related Articles