फर्जी शेयर ट्रेडिंग से 43.90 लाख की ठगी:व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
फर्जी शेयर ट्रेडिंग से 43.90 लाख की ठगी:व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
चूरू : चूरू साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में 43.90 लाख रुपए की ठगी के मामले में गुजरात के मेहसाणा जिले के उमटा निवासी दक्षेष कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। राजगढ़ निवासी कमल कुमार को 2 अप्रैल 2025 को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के संदेश भेजे जा रहे थे।
लिंक से फॉर्म भरवाकर अलग-अलग खातों में जमा कराए रुपए
कमल कुमार ने आरोपियों के बताए लिंक के जरिए फॉर्म भरा। इसके बाद शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 43.90 लाख रुपए जमा कराए गए। आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्रोफाइल बनाकर उसमें लाखों रुपए का मुनाफा दिखाया, जिससे निवेशक को खाते में रकम बढ़ने का भरोसा होता रहा।
₹1.20 करोड़ लोन का झांसा, रकम फ्रीज
इसके बाद आरोपियों ने कमल को 1 करोड़ 20 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन देने का झांसा दिया और इसके लिए और रुपए मांगे। जब कमल ने रकम देने से मना कर दिया तो फर्जी ट्रेडिंग प्रोफाइल में दिखाई जा रही रकम को फ्रीज कर दिया गया। इसके बाद ठगी का पता चला।
18.90 लाख रुपए दक्षेष से जुड़े खातों में पहुंचे
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि कमल कुमार से ठगे गए 18.90 लाख रुपए दक्षेष कुमार से जुड़े बैंक खातों में पहुंचे थे। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार किया।
साइबर थाने में 29 मई को दर्ज हुआ था केस
इस मामले में 29 मई 2025 को चूरू साइबर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2426622


