तेज रफ्तार बोलेरो ने 10 साल के बच्चे को कुचला:साहवा रोड पर हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार
तेज रफ्तार बोलेरो ने 10 साल के बच्चे को कुचला:साहवा रोड पर हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार
तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में साहवा रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान नाम तालीम उर्फ मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई। शुक्रवार शाम मुमताज अपनी ढाणी से पेट्रोल पंप के पास होटल से सामान लेकर पैदल लौट रहा था। सतार के खेत के पास तारानगर की ओर से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। मुमताज के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद असलम और आदिल ने घायल मुमताज को संभाला। वे टक्कर मारने वाले बोलेरो ड्राइवर के साथ उसी गाड़ी से उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मुमताज को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही बोलेरो ड्राइवर गाड़ी अस्पताल में छोड़कर भाग गया। मृतक के पिता नवाब लीलगर ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने बोलेरो ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19



Total views : 2426471
