सरदारशहर में रबी फसल बीमा क्लेम जीरो करने का विरोध:तहसील ऑफिस का घेराव करेंगे किसान, खेजड़ा में की बैठक
सरदारशहर में रबी फसल बीमा क्लेम जीरो करने का विरोध:तहसील ऑफिस का घेराव करेंगे किसान, खेजड़ा में की बैठक
सरदारशहर : सरदारशहर के भानीपुरा में खेजड़ा किसान सभा ने वर्ष 2025 की रबी फसल बीमा पॉलिसी का क्लेम जीरो किए जाने का विरोध किया। शनिवार को खेजड़ा अगुणा और उतरादा गांव में बैठक हुई, जहां फसल बीमा, बिजली-पानी सहित कई समस्याओं पर चर्चा हुई।
बीमा क्लेम शून्य होने पर जताई नाराजगी
किसानों ने रबी फसल में नुकसान के बावजूद बीमा क्लेम शून्य होने पर नाराजगी जताई। इसके विरोध में सोमवार को भानीपुरा तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन होगा। किसान जांच और उचित क्लेम की मांग कर रहे हैं। नेता रामकृष्ण छिपा ने कहा, किसान सभा संघर्ष जारी रखेगी।
ये रहे मौजूद
बैठक में इमलाल मुंड, हंसराज बाना, सुरेश बाना, भंवरलाल पांडिया, रामलाल पांडिया, फुलाराम सारण, हंसराज बराला, शंकरलाल बोहरा, रेवतराम सारण, लीलूराम दानोदिया, नोपाराम नाई, गिरधारीलाल सारण, बनवारीलाल स्वामी, महेंद्र दानोदिया, रामेश्वर सारण, महेंद्र कुमार चंदेल, अमीलाल चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आंदोलन की रणनीति भी बनी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2426714


