[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गड्ढे से बचने के फेर में कार-टेंपो आमने-सामने भिड़े:हादसे में 9 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; कार सवार एयरबैग खुलने से बचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

गड्ढे से बचने के फेर में कार-टेंपो आमने-सामने भिड़े:हादसे में 9 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; कार सवार एयरबैग खुलने से बचे

गड्ढे से बचने के फेर में कार-टेंपो आमने-सामने भिड़े:हादसे में 9 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; कार सवार एयरबैग खुलने से बचे

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर मऊ के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची श्रीमाधोपुर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद विमला देवी और 7 वर्षीय अनुराग बावरिया की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

मजदूरी कर लौट रहे थे टेम्पो सवार

एएसआई सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा माधव होटल के पास हुआ। टेंपो मूंडरू की ओर से श्रीमाधोपुर आ रहा था, जबकि स्विफ्ट कार श्रीमाधोपुर की ओर से जा रही थी। सड़क पर बने दो बड़े गड्ढों से बचने के दौरान दोनों वाहनों ने एक-दूसरे की तरफ कट मारा और आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हालांकि कार चालक को चोट नहीं आई।

पुलिस के अनुसार टेंपो में सवार लोग मजदूरी का काम करते हैं और बामरड़ा जोहड़ा गांव में खेत में लावणी का काम कर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये लोग हुए घायल

हादसे में जयपुर के भानपुरा अचरोल निवासी राकेश बावरिया (28), उनका 7 वर्षीय बेटा अनुराग, पूजा देवी, रींगस के भोपतपुरा निवासी कुंती देवी (24), विमला देवी (45), भवानी शंकर (27), बिकू देवी (27), धोली देवी (35) और हिमांशु (22) घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार माधव होटल के पास स्टेट हाईवे पर बने बड़े गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। लोगों का कहना है कि वाहन चालक इन गड्ढों से बचने के लिए अचानक कट मारते हैं, जिससे आए दिन हादसे की स्थिति बनती रहती है। लोगों ने सड़क के गड्ढों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

Related Articles