रेलवे सलाहकार समिति ने रींगस पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया:बोले- रेलवे और पालिका के बीच बेहतर तालमेल बनेगा; बंदरों की समस्या पर हुई बात
रेलवे सलाहकार समिति ने रींगस पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया:बोले- रेलवे और पालिका के बीच बेहतर तालमेल बनेगा; बंदरों की समस्या पर हुई बात
रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सलाहकार समिति ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अमित शर्मा ‘मामा’ और पार्षदों गोविंद शर्मा व ओमप्रकाश शर्मा का स्वागत किया। समिति पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाई। रेलवे सलाहकार समिति के अध्यक्ष और रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया- पालिकाध्यक्ष शर्मा समिति के सदस्य भी हैं। उनके अध्यक्ष बनने से रेलवे और नगर पालिका के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।
बाजिया ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका की मदद से रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक से जल्द छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को कई बार पत्र लिखे गए थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, रेलवे स्टेशन के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2424063

