[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा-जैवली मार्ग पर जलभराव की समस्या खत्म:सड़क से पानी निकलने के बाद आवागमन हुआ आसान, लोगों को मिली राहत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा-जैवली मार्ग पर जलभराव की समस्या खत्म:सड़क से पानी निकलने के बाद आवागमन हुआ आसान, लोगों को मिली राहत

नेछवा-जैवली मार्ग पर जलभराव की समस्या खत्म:सड़क से पानी निकलने के बाद आवागमन हुआ आसान, लोगों को मिली राहत

नेछवा : नेछवा-जैवली मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या अब खत्म हो गई है। सड़क से पानी की निकासी का काम पूरा होने के बाद अब इस मार्ग पर आना-जाना आसान हो गया है। समाचार पत्रों में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद प्रशासन ने इस पर ध्यान दिया। नेछवा उपखंड अधिकारी आशीष शर्मा ने मामले को देखते हुए तुरंत जल निकासी की व्यवस्था करने के आदेश दिए।

इस काम में नेछवा तहसीलदार भागीरथ राम यादव, विकास अधिकारी रोमा सहारण, सरपंच प्रशासक सरिता देवी अग्रवाल, ग्राम विकास अधिकारी लोकेश गोदारा और सहायक अभियंता वीरेंद्र चाहर सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर काम किया। प्रशासन के आदेश पर जनरेटर की मदद से सड़क पर जमा गंदा पानी निकाला गया।

जल निकासी का काम पूरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की और भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था की उम्मीद की है।

Related Articles