नीलगाय सामने आने से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी:हादसे में 15 लोग घायल, ताजसर गांव के पास हुआ हादसा; 5 की हालत गंभीर होने पर सीकर रेफर
नीलगाय सामने आने से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी:हादसे में 15 लोग घायल, ताजसर गांव के पास हुआ हादसा; 5 की हालत गंभीर होने पर सीकर रेफर
हरसावा : सदर थाना इलाके के ताजसर गांव के पास शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने की कोशिश में पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों ने घायलों को धानुका अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल पांच लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें डॉक्टरों ने सीकर रेफर कर दिया। बाकी घायलों का धानुका उप जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि पिकअप में सवार श्रद्धालु नागौर से सूरजगढ़ इलाके में पीर पैगंबर की अरदास करने जा रहे थे। फतेहपुर के पास ताजसर गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2424036

