[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शास्त्री जयंती पर सभापति विनय गोयनका ने अर्पित किए पुष्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शास्त्री जयंती पर सभापति विनय गोयनका ने अर्पित किए पुष्प

सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सब्जी मंडी स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने शास्त्रीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर गोयनका ने शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी का प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा में जुटे जवानों और किसानों के महत्व को दर्शाता है। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, बाबू पाटिल, पार्षद राजेश रक्षक, संजय खेमका, श्री भगवान टिबडेवाला, ओम महर्षि, बीरबल गोदारा, बाबू सैनी सहित अनेक गणमान्यजन एवं शहरवासी मौजूद रहे।

Related Articles