[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस की बदमाशों को चेतावानी:डॉन और पुष्पा मूवी के साथ मैसेज, बदमाश टूटेगा और भी झूकेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस की बदमाशों को चेतावानी:डॉन और पुष्पा मूवी के साथ मैसेज, बदमाश टूटेगा और भी झूकेगा

झुंझुनूं पुलिस की बदमाशों को चेतावानी:डॉन और पुष्पा मूवी के साथ मैसेज, बदमाश टूटेगा और भी झूकेगा

झुंझुनूं : रंगदारी के लिए होटल में तोडफोड़ कर दहशत फैलाने वालें बदमाशों का वीडियों झुंझुनूं पुलिस ने फेसबुक पर शेयर करते हुए चेतावनी दी है।

झुंझुनूं पुलिस की बदमाशों को चेतावानी डॉन और पुष्पा मूवी के साथ मैसेज, बदमाश टूटेगा और भी झूकेगा
झुंझुनूं पुलिस की बदमाशों को चेतावानी डॉन और पुष्पा मूवी के साथ मैसेज, बदमाश टूटेगा और भी झूकेगा

इस वीडियो में बदमाश पहले होटल में तोडफोड करते हुए दिखाई दे रहें है। उसके बाद पुलिस के हाथ चढ़ते ही लंगड़ाते हुए नजर आ रहे है और हाथ जोड़कर कह रहे है कि अपराध छोड़ो, नहीं तो झुंझुनूं पुलिस से बच नहीं पाओगे।

पुलिस वीडियो जारी कर यह संदेश दिया है कि कोई बदमाश अपराध करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा।

यह वीडियो आमजन की ओर से सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में झुंझुनूं पुलिस की ओर से डॉन और पुष्पा के डायलॉग भी जोडे़ गए है।

जिसमें पुलिस तुम्हारा इंतजार कर रही है, मेरा इंतजार तो 11 मूल्कों की पुलिस कर रही है, डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन है। उसके थोडे़ ही देर बाद बदमाश लंगडाते हुए दिखाई दे रहे है और हाथ जोड़कर माफी मांग रहे है।

इसके बाद एक ओर डायलॉग पुष्पा पुष्पाराज मैं झुकेंगा नही, फिर एक ओर डायलॉग आता है, जिसमें इस दिल से आह निकलती रही, तुझको सजा दी प्यार की ऐसा क्या गुनाह किया। इस वीडियो के माध्यम से पुलिस ने यह बताने का प्रयास किया है कि डॉन हो या पुष्पा झुकेगा भी और टूटेगा भी।

दरअसल आरोपियों ने 16 जून को बुहाना और भिर्र में गांव में रंगदारी के लिए दो प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी, मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने जयसिंहपुरा गांव के निकास, सोनू यादव, प्रदीप कुमार उर्फ गौरी एवं पुहानियां गांव के अंकुश यादव को हरियाणा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से आरोपियों का वीडियो शेयर कर किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet