ढाढ़र के हीरामन कस्वां बने तहसीलदार
आरएएस-2024 में चयन, गांव में खुशी का माहौल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव ढाढ़र के हीरामन कस्वां का आरएएस-2024 में चयन हुआ है। चयन के बाद वे तहसीलदार बने हैं। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
हीरामन कस्वां वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेंगलुरु से स्नातक स्तर पर शोध शिक्षा तथा जापान के एक विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर स्तर पर शोध शिक्षा भारत सरकार की छात्रवृत्ति के तहत प्राप्त की है।
हीरामन के पिता यादराम कस्वां सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार एवं शिक्षक हैं, जबकि माता चन्द्रकला गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई हेमंत कस्वां राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। हीरामन कस्वां की सफलता से परिवार के साथ-साथ ढाढ़र गांव में भी उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें आरएएस में चयन और तहसीलदार बनने पर शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421884


