[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग विकास संस्थान ने सभापति विनय गोयनका को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग विकास संस्थान ने सभापति विनय गोयनका को सौंपा ज्ञापन

धोबी चौराहे से मदीना मस्जिद तक गति अवरोधक लगाने सहित रखीं विभिन्न मांगें

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर रॉयल विकलांग विकास संस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने नगर परिषद सभापति विनय गोयनका से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अख्तर खान ने बताया कि धोबी चौराहे से मदीना मस्जिद तक मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे राहगीरों, वार्डवासियों, बुजुर्गों और बच्चों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। उन्होंने इस मार्ग का निरीक्षण करवाकर आवश्यक स्थानों पर गति अवरोधक लगवाने की मांग की।

ज्ञापन में नगर परिषद में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी गई। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को सभापति और अन्य अधिकारियों से मिलने के लिए नगर परिषद कार्यालय में आने-जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से सरस बूथ एवं डेयरी आवंटन में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देने की मांग की गई। इस दौरान एडवोकेट जावेद खान, समाजसेवी हसनेन भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles