नेचर पार्क में सफाईकर्मियों को मेडिकल किट बांटी:पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़, विधायक सहारण, सभापति गोयनका ने योगदान को सराहा
नेचर पार्क में सफाईकर्मियों को मेडिकल किट बांटी:पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़, विधायक सहारण, सभापति गोयनका ने योगदान को सराहा
चूरू : चूरू के नेचर पार्क में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत एक कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने सफाईकर्मियों को मेडिकल किट बांटी। इससे सफाईकर्मियों का हौसला बढ़ा।
राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी शहर को साफ और सुंदर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।
विधायक सहारण ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाना चाहिए। साफ-सुथरे माहौल से स्वस्थ समाज बनता है। उन्होंने सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना की। सभापति गोयनका ने भी शहर को स्वच्छ बनाने में आम लोगों की भागीदारी पर जोर दिया। राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि बैंक सामाजिक कामों के तहत इस अभियान में शामिल हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421940


