उदयपुरवाटी फोटोग्राफर समिति 7 अक्टूबर को करेगी कार्यशाला:फोटोग्राफरों को नवीनतम तकनीक और उत्पादों की जानकारी देगी
उदयपुरवाटी फोटोग्राफर समिति 7 अक्टूबर को करेगी कार्यशाला:फोटोग्राफरों को नवीनतम तकनीक और उत्पादों की जानकारी देगी
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी फोटोग्राफर समिति की बैठक गुरुवार को दादूपार्क में हुई। इसमें 7 अक्टूबर को एक कार्यशाला करने पर चर्चा की गई।बैठक में फोटोग्राफी में नए बदलावों पर बात हुई। समिति के अध्यक्ष दीपक स्वामी ने कहा कि फोटोग्राफी सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि कला है। इसमें लगातार नए बदलाव आ रहे हैं, जिनसे फोटोग्राफरों को अपडेट रहना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को होने वाली कार्यशाला में फोटोग्राफरों को नई तकनीक और उत्पादों की जानकारी दी जाएगी। इससे उन्हें अपना हुनर सुधारने का मौका मिलेगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सुरेश कुमार सैनी, हिमांशु कुमावत, कमलेश कुमावत, अनिल सैनी, अशोक सैनी, गोविंद राम सैनी, नरेंद्र कुमावत, बाबूलाल, कमलेश सैनी, प्रभु दयाल सैनी, विकास सैनी, महेश सैनी और अभिषेक सोनी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421733


