मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल सीकर दौरा, खाटूश्यामजी में दर्शन और फतेहपुर में जनसभा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल सीकर दौरा, खाटूश्यामजी में दर्शन और फतेहपुर में जनसभा
सीकर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार, 1 अक्टूबर को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे जालूण्ड पहुंचेंगे और वहां से खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजा करेंगे। इसके बाद फतेहपुर रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे चमड़िया कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा जनसभा होगी। इसके बाद दोपहर 3:05 से शाम 4:05 बजे तक निमावत पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरे की जानकारी जिला प्रशासन ने जारी की है।
इसके बाद मुख्यमंत्री पिपराली पहुंचेंगे। शाम 4:40 से 5 बजे तक वैदिक आश्रम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5:10 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2419404

