चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने कमाया ₹2.01 करोड़ का मुनाफा:किसानों को बांटे ₹660 करोड़, आगामी बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास
चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने कमाया ₹2.01 करोड़ का मुनाफा:किसानों को बांटे ₹660 करोड़, आगामी बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की 66वीं वार्षिक सभा मंगलवार को दादाबाड़ी में हुई। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और विधायक हरलाल सहारण की अध्यक्षता में 2025-26 के लेखे और आगामी बजट सहित सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। कलेक्टर सुराणा ने बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.01 करोड़ रुपए का कार्यकारी लाभ कमाया। इस दौरान 93,580 किसानों को 660.79 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया। बैंक का एनपीए स्तर 2.68 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से 0.82 प्रतिशत कम है।

जिले में 23 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित हुए। 13 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण की मंजूरी मिली। 40 भवनविहीन समितियों के भूमि आवंटन प्रस्ताव में 22 को स्वीकृति मिली। 192 ग्राम सेवा सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण हुआ है। विधायक सहारण ने ग्रामीण किसानों को सहकारिता से जोड़ने का आश्वासन दिया। उप रजिस्ट्रार सैनी ने ‘सहकार से समृद्धि’ लक्ष्य बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2416786


