मतदाता सूची व चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जताया विरोध
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मतदाता सूची एवं चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से आपणी योजना कार्यालय होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस मताधिकार और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर फैसले लिए जा रहे हैं।

सांसद राहुल कस्वां ने कार्रवाई की मांग की
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के फैसलों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने गिरफ्तारी की मांग भी रखी।
तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की अपील की। उन्होंने निकाय चुनाव में परिसीमन और प्रशासनिक भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए।
रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, भाजपा सरकार उसका जवाब देने के लिए आगे आ जाती है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का कथित रूप से गलत इस्तेमाल कर रही है।
पूर्व विधायक सादुलपुर कृष्णा पूनिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग की। एआईसीसी सचिव रेहाना रियाज चिश्ती, पीसीसी सचिव रियाजत खान, तनवीर खान एआईसीसी सदस्य, जमील चौहान और असलम खोखर ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2416783


