[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संत सूरज दास हत्याकांड में 7 दिन में गिरफ्तारी के आश्वासन पर खुला जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संत सूरज दास हत्याकांड में 7 दिन में गिरफ्तारी के आश्वासन पर खुला जाम

400 फीट गहरी खाई में मिला था बरखंडी धाम के महंत का शव, लूटपाट के बाद हत्या का आरोप, 11 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति, लोहार्गल में स्थायी पुलिस चौकी और सीसीटीवी लगाने का आश्वासन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम के महंत संत सूरज दास की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में संत समाज और ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता में 11 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी। पुलिस ने सात दिन के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाने के बाद संत सूरज दास का किरोड़ी धाम में अंतिम संस्कार करवाया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और ग्रामीण मौजूद रहे।

400 फीट गहरी खाई में मिला था शव

जानकारी के अनुसार बरखंडी धाम के महंत संत सूरज दास रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। तलाश के दौरान उनका शव पहाड़ी की तलहटी में करीब 400 फीट गहरी खाई में कंटीली झाड़ियों के बीच मिला। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय ग्रामीणों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। संत समाज ने आरोप लगाया कि अज्ञात बदमाशों ने संत के साथ मारपीट और लूटपाट करने के बाद उन्हें पहाड़ी से खाई में धकेल दिया, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

11 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

घटना के बाद संत समाज और ग्रामीणों ने आरोपियों की सात दिन में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगें रखीं। इनमें लोहार्गल में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने, सूर्यकुंड पर स्थायी पुलिस जाब्ता तैनात करने तथा पूरे तीर्थ क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग प्रमुख रही।इसके अलावा गोल्याणा चौराहे से लोहार्गल कुंड तक शराब की दुकानें बंद करने, क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, स्नान का समय सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित करने, संतों के स्थानों को पुलिस संरक्षण देने तथा लोहार्गल को तीर्थ प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत शामिल करने की मांग भी रखी गई।

प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संत समाज और ग्रामीणों के साथ वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जबकि उच्च स्तर से संबंधित मांगों को राज्य सरकार तक भेजा जाएगा। आश्वासन के बाद संतों और ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इसके बाद संत सूरज दास का किरोड़ी धाम में अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान नवलगढ़ उपखंड अधिकारी प्रांजल कंवर, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, गोठड़ा थाना प्रभारी जयप्रकाश, उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा, महरौली श्याम अखाड़ा महंत शत्रुघ्न दास, सूर्य मंदिर महंत अवधेशाचार्य महाराज, विनोद दास, अभय दास, दुर्गेश वैष्णव, घनश्याम दास सहित गुढ़ागौड़जी, नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ थानों का पुलिस जाब्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं साधु-संत मौजूद रहे।

एडिशनल एसपी ने कहा—7 दिन में होगा मामले का खुलासा

एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि संत सूरज दास का शव पहाड़ी की खाई से बरामद किया गया था। संत समाज की मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। तीर्थ स्थल और संत समाज की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लोहार्गल में स्थायी गश्त एवं पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सात दिन के भीतर पूरी वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी। अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet