फतेहपुर कृषि मंडी में सरसों चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
11 प्लास्टिक बोरियों में भरी चोरी की सरसों बरामद, वारदात में इस्तेमाल टेंपो भी जब्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : सीकर जिले की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने कृषि उपज मंडी फतेहपुर में हुई सरसों चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 प्लास्टिक बोरियों में भरी चोरी की सरसों बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल किया गया टेंपो भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
ट्रेडिंग संस्थान से चोरी हुई थीं सरसों की बोरियां
पुलिस के अनुसार बागास निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कृषि उपज मंडी फतेहपुर स्थित मेसर्स वीरेंद्र ट्रेडिंग संस्थान में रखी सरसों की बोरियां चोरी हो गईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने नूर मोहम्मद, जाहिद और समीर, तीनों निवासी वार्ड संख्या 30, साई बाजार, फतेहपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 11 प्लास्टिक बोरियों में भरी सरसों बरामद की है। इसके साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए टेंपो को भी जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413606

