[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थोई में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़थोईराजस्थानराज्यसीकर

थोई में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

दीनानाथ मंदिर के पास देर रात हुआ हादसा, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी थोई थाना पुलिस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

थोई : सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र के थोई थाना इलाके में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अजीतगढ़-कांवट सड़क मार्ग पर दीनानाथ मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

नीमकाथाना छोड़ने जा रहा था युवक

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय राकेश कृष्णिया निवासी मिंडाला, थोई और 22 वर्षीय प्रकाश वर्मा निवासी करड़का, थोई के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रकाश वर्मा मोटरसाइकिल से राकेश कृष्णिया को नीमकाथाना छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दीनानाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए

हादसे की सूचना मिलते ही थोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों मृतकों के शवों को सीएचसी थोई की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet