बिसाऊ में विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार, मोइन अली प्रथम
विज्ञान-गणित क्विज में टीम ए ने मारी बाजी, विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ में एक दिवसीय विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील सुरा ने की। कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता (गणित) हेमंत प्रजापत रहे।
विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित नवाचारयुक्त मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों ने अतिथियों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक मंडल में कंचन शेखावत, संदीप कुमार सैनी और प्रहलाद सिंह शामिल रहे। प्रादर्श प्रतियोगिता में मोइन अली ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञान-गणित क्विज में टीम ए विजेता
विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय की चार टीमों ए, बी, सी और डी ने भाग लिया। विभिन्न चरणों में हुए रोमांचक मुकाबले के बाद टीम ए ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में अंशु, पंकज सैनी, गुंजन और मोइन अली शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपीलेश शर्मा, परमेश्वर लाल प्रजापत, भवानी शंकर महनसरिया और विलास सैनी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों एवं प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य एवं अतिथियों ने विज्ञान मेला और क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बनाए रखने और नवाचार के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413455

