[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में ट्रैफिक पुलिस ने 13 वाहनों के चालान काटे:ओवरलोड पिकअप और एलईडी-गाडर लगे वाहन पर भी कार्रवाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में ट्रैफिक पुलिस ने 13 वाहनों के चालान काटे:ओवरलोड पिकअप और एलईडी-गाडर लगे वाहन पर भी कार्रवाई

गुढ़ागौड़जी में ट्रैफिक पुलिस ने 13 वाहनों के चालान काटे:ओवरलोड पिकअप और एलईडी-गाडर लगे वाहन पर भी कार्रवाई

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने की सलाह भी दी।

हेड कांस्टेबल औनाड़ ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। कांस्टेबल सुनील ने भोड़की चौराहा पर बाइक और अन्य वाहनों की जांच की। शाम को एक पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 25 लोग सवार मिले, जिस पर पुलिस ने चालान काटा। नंबर प्लेट के आगे एलईडी लाइट और गाडर लगाकर चलने वाले वाहन पर भी एक्शन लिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन कराने और तोड़ने वालों पर कार्रवाई से हादसों की संभावना कम हो सकती है। कस्बे में आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles