[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:झुंझुनूं की छात्राओं ने जीता उद्घाटन मैच, बूंदी को हराया; 4 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुजानगढ़ में स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:झुंझुनूं की छात्राओं ने जीता उद्घाटन मैच, बूंदी को हराया; 4 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

सुजानगढ़ में स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:झुंझुनूं की छात्राओं ने जीता उद्घाटन मैच, बूंदी को हराया; 4 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

झुंझुनूं : सुजानगढ़ में स्टेट लेवल अंडर 17 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट में 41 टीमें शामिल होने वाली थी, लेकिन 30 टीमें ही पहुंच पाई। सोमवार को टूर्नामेंट का पहला मैच झुंझुनूं और बूंदी के बीच हुआ। इसमें झुंझुनूं की टीम विजेता रही।

पीसीबी स्कूल और एनके लोहिया में होंगे सभी मैच

संयोजक प्रिंसिपल रणवीर सिंह महरिया ने बताया- टूर्नामेंट के सभी मैच पीसीबी स्कूल खेल मैदान और एनके लोहिया स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। ये टूर्नामेंट शिक्षा विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। ये टूर्नामेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें कुल 31 मैच होंगे। टूर्नामेंट में सुजानगढ़ नहीं पहुंचने वाली टीमों को डिस क्वालीफाई कर दिया गया है।

हर मैच 20 ओवर का होगा। हालांकि, मौसम के चलते ओवर घटाए जा सकते हैं। टूर्नामेंट की व्यवस्था निदेशालय की टीम, सीबीईओ ऑफिस के अधिकारियों सहित आसपास की स्कूलों के टीचर्स संभाल रहे हैं।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में झुंझुनूं ने बूंदी को 8 विकेट से हरा दिया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में झुंझुनूं ने बूंदी को 8 विकेट से हरा दिया।

झुंझुनूं ने जीता उद्घाटन मैच

टूर्नामेंट का पहला मैच पीसीबी राजकीय स्कूल के खेल मैदान में खेला गया। इसमें झुंझुनूं ने बूंदी को 8 विकेट से हरा दिया। ये मैच सिर्फ आठ ओवरों का हुआ। झुंझुनूं ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी। ऐसे में बूंदी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 रन का स्कोर बनाया था, जिसे झुंझुनूं की टीम ने तीसरे ही ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह हुआ। जिसके मुख्य अतिथि सुजानगढ़ नगर परिषद सभापति मदनलाल गुलेरिया थे। वहीं, अध्यक्षता सीडीईओ संतोष कुमार महर्षि ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, बीदासर की निवर्तमान प्रधान संतोष मेघवाल व डीईओ सज्जन कुमार सैनी सहित अतिथि मंच पर मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

उद्घाटन में कई छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई गई। इसके बाद अतिथियों ने उदघाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय लिया और बॉल खेल कर उदघाटन मैच शुरू करवाया।

देखें उद्घाटन समारोह से जुड़ी PHOTOS

उद्घाटन समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
उद्घाटन समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
अतिथियों ने उदघाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय लिया
अतिथियों ने उदघाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय लिया

Related Articles